Monday, June 16, 2025
HomeHindiकिशोर कुमार को समर्पित संगीतमय संध्या में अमित सिन्हा ने बांधा समा

किशोर कुमार को समर्पित संगीतमय संध्या में अमित सिन्हा ने बांधा समा

विले पारले स्थित दीनानाथ मंगेशकर हॉल में शुक्रवार की शाम एक सुरमयी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। इस यादगार संध्या में युवा गायक अमित सिन्हा ने अपनी मधुर आवाज़ से समा बांध दिया।

हालांकि कार्यक्रम की शुरुआत थोड़ी देरी से हुई, लेकिन जैसे ही सुरों का सिलसिला शुरू हुआ, दर्शकों ने पूरी तन्मयता से संगीत का आनंद लिया। किशोर कुमार के सुपरहिट गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘मेरे सपनों की रानी’, ‘पल पल दिल के पास’, ‘ओ साथी रे’, और ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’ जैसे सदाबहार गीतों ने पुरानी यादों को ताजा कर दिया।

इस संगीतमय शाम का आयोजन अंकिता ब्रह्मे और विवेक तिवारी द्वारा किया गया था, जो कला और संगीत के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। कार्यक्रम की सफलता इस बात का संकेत है कि अमित सिन्हा एक उभरते हुए प्रतिभाशाली गायक हैं, जो भविष्य में संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

दर्शकों ने अमित सिन्हा की गायकी को खूब सराहा और कार्यक्रम को एक यादगार अनुभव बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular